Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Desi Version of Poem – इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जॉनी-जॉनी यस पापा’ का देसी वर्जन

By
On:

वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन 

Desi Version of Poemबचपन की एक ऐसी पोयम जो आप सभी ने जरूर सुनी होगी, जिसके शब्द थे जॉनी जॉनी यस पापा। असल में ये एक अंग्रेजी कविता है जिसे याद करना काफी आसान है। इसक कविता के पीछे। झूठ बोलने पर पकड़े जाने का सबक है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस कविता को गाते कुछ लोगों को देखा जा सकता है, और वे जिस अंदाज में तबला-हारमोनियम की जुगलबंदी के साथ इसे सुना रहे हैं, नेटिजन्स उसके दीवाने हो चुके हैं।

जॉनी जॉनी पोयम का देसी वर्जन | Desi Version of Poem 

यह वीडियो ‘जॉनी जॉनी’ कविता का शास्त्रीय संगीत संस्करण है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक व्यक्ति बीच में बैठा है, जो कविता गा रहा है और सुर और अलाप ले रहा है। उसके एक पास एक व्यक्ति हारमोनियम बजा रहा है, जबकि दूसरे पास एक व्यक्ति तबला बजा रहा है। उसके पीछे दो लोग बैठे हैं, जो गाने में उसका साथ दे रहे हैं और कोरस गा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर इस वीडियो को ‘अशोक कुमार पांडेय’ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस छह मिनट के वीडियो के साथ एक कैप्शन जोड़ा गया है, “आजतक आपने इस अंदाज में ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ नहीं सुना होगा”। लोगों को इस बच्चों के गाने में सुर-ताल का साथ पसंद आ रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि उन्हें अगर बचपन में यह वीडियो मिला होता, तो कविता याद करने में इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया | Desi Version of Poem 

वीडियो को साझा करने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे 42 हजार से अधिक बार देखा गया है। लोग कविता के नए संस्करण पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Source – Internet  
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News