Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शहीद स्मारक पर अतिक्रमण हटाने की मांग

By
On:

खबरवाणी

शहीद स्मारक पर अतिक्रमण हटाने की मांग

आठनेर। नगर के मुख्य बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक के परिसर में स्थित कमरे को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है। नगर के समाजसेवी अमित जायसवाल ने नगर परिषद सीएमओ को शिकायत कर शहीद स्मारक के परिसर का सौंदर्यीकरण और वहां मौजूद वर्षों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। अमित जायसवाल ने बताया कि वर्षों पुर्व ग्राम पंचायत के समय शहीद स्मारक के पास कमरे में बालवाड़ी संचालित होती थी। काजी ट्रेडर्स के द्वारा वर्षों से इस जगह पर अतिक्रमण कर रखा है शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।। सीएमओ कारूसिंग उईके द्वारा कहा शहिद स्मारक पर कमरे को अतिक्रमण मुक्त करने नोटिस जारी करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News