Delhi Blast Umar Nabi Confession: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए आई20 कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जिसमें आरोपी डॉ. उमर नबी खुद को सुसाइड बॉम्बर यानी आत्मघाती हमलावर बताता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो उसने घर से निकलने से कुछ देर पहले रिकॉर्ड किया था।
1. धमाके से पहले उमर का कबूलनामा वीडियो
जांच के अनुसार, उमर नबी ने घर से निकलने से पहले 1 मिनट 20 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि वह किस तरह इस रास्ते पर आया और कैसे वह अपने आप को आत्मघाती हमलावर बनाने तक पहुंचा। एजेंसियों को उमर से ऐसे दर्जनभर से ज्यादा वीडियो मिले हैं, जिनसे कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
2. सिग्नल ऐप पर था एन्क्रिप्टेड चैट ग्रुप
तफ्तीश में पता चला है कि उमर ने करीब तीन महीने पहले सिग्नल ऐप पर एन्क्रिप्टेड चैट ग्रुप बनाया था। इसमें शामिल थे:
- डॉ. मौज़म्मिल शकील गनई
- डॉ. आदिल अहमद राठर
- मुफ़स्सिर राठर
- मौलवी इरफान
इन्हें इस मॉड्यूल की कोर टीम माना जा रहा है जहाँ हमले की साजिश, प्लानिंग और निर्देश दिए जाते थे।
3. वित्तीय मदद और हथियारों की सप्लाई का दावा
जांच एजेंसियों का कहना है कि इस मॉड्यूल को फंडिंग तीन डॉक्टरों के जरिए मिल रही थी—
मौज़म्मिल, शाहीन शाहिद और अदील।
खुलासा यह भी हुआ है कि 2023 और 2024 में हथियारों को कई बार एक-दूसरे के बीच घुमाया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
4. जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार दानिश की कोर्ट में पेशी
इस केस में एक और अहम नाम दानिश का है, जिसे कुछ दिन पहले कश्मीर के काजीगुंड (अनंतनाग) से पकड़ा गया। आज दानिश को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एनआईए के अनुसार, दानिश:
- ड्रोन व छोटे रॉकेट हथियार बनाने की तकनीकी क्षमता रखता है
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से बम गिराने की प्लानिंग कर रहा था
- उमर नबी को तकनीकी सहायता देता था
Read Also:MP School News: प्रदेश के 322 स्कूल बिना भवन, 5600 जर्जर बिल्डिंग में चल रहे, अब बदलेगी तस्वीर
5. एजेंसियों की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
इस मामले में इससे पहले कई डॉक्टर और संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एजेंसियाँ अब इस पूरे मॉड्यूल की फंडिंग, नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि इस केस में आगे और बड़ी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।





