Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दिल्ली हाईकोर्ट को मिला बम धमाके का मेल, पुलिस ने खाली कराया परिसर

By
On:

दिल्ली में स्कूलों को बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस को ईमेल के ज़रिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली कराया गया। जज, वकील और मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मेल से मिली धमकी, 3 कोर्ट रूम निशाने पर

दिल्ली पुलिस को मिले मेल में धमकी दी गई कि हाईकोर्ट के 3 कोर्ट रूम में बम लगाए गए हैं। धमकी देने वालों ने साफ लिखा है कि दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली कर दिया जाए, वरना धमाका किया जाएगा। इस मेल के बाद पुलिस ने मौके पर बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

खतरे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने हाईकोर्ट के हर कोने की तलाशी शुरू कर दी है। इसके साथ ही, कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा सके।

धमकी में तमिलनाडु और पाकिस्तान का जिक्र

धमकी भरे मेल में खास तौर पर तमिलनाडु और पाकिस्तान की साजिश का जिक्र किया गया है। मेल की सब्जेक्ट लाइन हिंदी में लिखी गई है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत से “Holy Friday” के दिन धमाके किए जाएंगे। वहीं, मेल का बाकी हिस्सा अंग्रेजी में लिखा हुआ है।

यह भी पढ़िए:Bikes on a price of iPhone 17 Pro Max:iPhone 17 Pro Max की कीमत में मिलेंगी ये धांसू बाइक्स, देखें लिस्ट

पुलिस ने शुरू की हाई अलर्ट जांच

धमकी मिलने के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। बम डिस्पोज़ल टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल धमकी की सच्चाई और मेल भेजने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है।

नोट: अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट को खाली रखा जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News