Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Death : लापता बुजुर्ग का मिला शव, लाश मिलने से सनसनी

By
On:

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

बैतूल – चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव लापाझिरी में खेत के बाजू में पड़ा मिला है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना डायल 100 को देने पर पाढर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था जहां से शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसु बट्टी पिता रामू बट्टी उम्र 70 वर्ष निवासी कढ़ाई सोमवार से लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा हर संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला था। उनका शव लापाझिरी में खेत के बाजू में पड़ा मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पाढर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा जहां से पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। बुजुर्ग की संदिग्ध की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि खेत में किसी चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए यह घटना घटित की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News