आलीराजपुर में एक बुजुर्ग की डांस करते-करते मौत हो गई। एक शादी समारोह में बुजुर्ग डांस कर रहे थे। अचानक वो जमीन पर गिर गए। लोगों को लगा धूप के कारण बेहोश हो गए हैं।
बुजुर्ग को होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनमें कोई हलचल नहीं हुई। बुजुर्ग के डांस करते-करते जमीन पर गिरने का वीडियो भी सामने आया है।





