Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Death : पति की गोलियां खाने से पत्नी की मौत

By
On:

निजी अस्पताल में कराया था उपचार जिला अस्पताल में हुआ पीएम

बैतूल – एक महिला ने किसी कारण से पति के उपयोग करने वाली 20 गोलियां खा ली। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में गुरूवार को भर्ती कराया था जहां शुक्रवार शाम को उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के खंजनपुर स्थित कत्लढाना निवासी आशा पति राकेश पति 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों से पति की गोलियां खा ली थी जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर उसे निजी स्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 20 मई की शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 21 मई को महिला का शव पोस्टमार्टम कर जिला अस्पताल से परिजनों को सौंप दिया है।

मृतिका के पति राकेश प्रजापति ने बताया कि मैंने गुरूवार की रात में पत्नी से कहा था कि खाना बना कर रखना और काम पर चला गया था। मेरा ईट भट्टे का काम है। जब घर वापस आया तो पता चला की मेरी पत्नी ने मेरी दवाई में से 20 गोली खा ली जिसे बैतूल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Death : पति की गोलियां खाने से पत्नी की मौत”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News