Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सूर्य महायज्ञ मे उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्णाहुति भंडारा आज

By
On:

खबरवाणी

सूर्य महायज्ञ मे उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्णाहुति भंडारा आज

मुलताई।पवित्र नगरी मुलताई में मां ताप्ती मंदिर के निर्माण के लिए श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर बघोली बुजुर्ग के पीठेश्वर द्वारा नगर में श्री राम मंदिर ट्रस्ट भूमि मेला ग्राउंड पर ताप्ती सूर्य महायज्ञ कराया जा रहा है। यज्ञ का शुभारम्भ 28 जनवरी को कलशयात्रा एवं ताप्ती सरोवर में चुनरी अर्पण के साथ हुआ. जिसके बाद से प्रतिदिन सूर्य यज्ञ में आहुतिया डाली जा रही है। यज्ञ का समापन मंगलवार को पूर्णाहुति एवं दही हांडी तथा भंडारा प्रसादी के साथ मंगलवार को होगा। आयोजक चमत्कारिक हनुमान मंदिर के पीते पीठेश्वर अजाबराव साबले महाराज ने बताया वर्तमान में मां ताप्ती मंदिर क्षतिग्रस्त अवस्था में है, मंदिर में श्रद्धालू परिक्रमा नहीं कर सकते।श्री अयोध्या धाम में बने मंदिर के जैसे पत्थरो से मां ताप्ती मंदिर का निर्माण होना चाहिए इसीलिए उनके द्वारा सूर्य महायज्ञ कराया जा रहा है। आज मंगलवार को यज्ञ का समापन भंडारा प्रसादी के साथ होगा, उन्होने सभी नगरवासियो, क्षेत्र वासियो से भंडारा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News