Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Crime : शादी का लालच देकर किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

By
On:

बैतूल – आमला थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी संध्या सक्सेना ने बताया कि आमला थाना क्षेत्र के एक गांव में सतीष यादव उम्र 24 साल ने एक युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ 23 मई को दुराचार किया।

इसकी जानकारी परिजनों को मिली और परिजनों ने उसकी शादी के लिए प्रयास लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। 28 मई को महिला थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसका मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News