Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कॉलेज चौक में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ठेकेदार की दबंगई, दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी

By
On:

खबरवाणी

कॉलेज चौक में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ठेकेदार की दबंगई, दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी

बैतूल। कॉलेज चौक पर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब मौके पर मौजूद एक ठेकेदार और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ठेकेदार ने आक्रामक रवैया अपनाया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर ठेकेदार और छात्रों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी।
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ, हालांकि कुछ देर तक चौक पर तनाव का माहौल बना रहा।
छात्रों का आरोप है कि उनकी जायज मांगों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ठेकेदार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News