Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ठेका मजदूरों ने किया पुतला दहन, “काली होली” की चेतावनी

By
On:

खबरवाणी

ठेका मजदूरों ने किया पुतला दहन, “काली होली” की चेतावनी,

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। ठेकेदारों की गुंडागर्दी की चरम सीमा पार,वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूरों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। प्रबंधन द्वारा तय समय-सीमा के बावजूद ठेकेदारों द्वारा मजदूरों के खातों में वेतन जमा न किए जाने से तीनों खदानों में रोष चरम पर पहुंच गया। मजदूरों की अनुपस्थिति के कारण उत्पादन भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे भूमिगत खदानों में कार्यरत सैकड़ों आक्रोशित मजदूरों ने शोषण के आरोपित ठेकेदारों के नाम लिखकर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए समय पर वेतन भुगतान और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

इससे पूर्व वर्कशॉप मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ बैठक की। बैठक में ठेकेदारों को मजदूरों की बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड तत्काल लौटाने तथा भुगतान के बाद किसी भी प्रकार की राशि वापसी के दबाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। महिला मजदूरों ने आरोप लगाया कि खातों में राशि डाले जाने के बाद भी पुनः पैसे लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है। तवा-1 और तवा-2 खदानों के कई मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं होने की शिकायत है।

श्रमिक नेता प्रदीप नागले, संतोष देशमुख एवं मनोज पवार के नेतृत्व में मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि शोषण बंद नहीं हुआ तो “काली होली” मनाई जाएगी और जिला कलेक्टर बैतूल को सामूहिक शिकायत सौंपी जाएगी। 4 फरवरी को सभी मजदूर काले वस्त्र पहनकर थाना सारनी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। मजदूरों ने बताया कि आर बी मौर्या,एम एस दुबे, मनीष मौर्य,जे.के.जाहिल खान,इम्तियाज अहमद,चेतन गुप्ता,उस्मान , नागेन्द्र,महेंद्र पवार, शिवाय ट्रेडर्स विमलेंद्र मिश्रा, बी आर होल्डे, जैसे अन्य ठेकेदारों पर आरोप लगाया गया है।इन्होंने आज दिनांक तक दो से तीन माह तक का वेतन अकाउंट में भुगतान नहीं किया है। बार बार अधिकारियों के निर्देशों को उलंघन कर मनमानी कर रहे हैं जिससे आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

एपीएम ललित प्रकाश तिर्की ने बताया कि ठेकेदारों को दो बार लिखित निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वेतन भुगतान में और विलंब होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News