Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भावान्तर योजना में किसानों के साथ हुई धोखाधडी को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

By
On:

खबरवाणी

भावान्तर योजना में किसानों के साथ हुई धोखाधडी को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

भैंसदेही। आज ग्राम रामघाटी के किसानों ने भैंसदेही पहुँचकर आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जो भावान्तर योजना का लाभ किसानो को दिया जाता है उसमें भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के कुछ अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने बिचौलियों साथ मिलकर गरीब आदिवासी किसानो को बिना बताये उनके नाम से पंजीयन करा लिया गया जिसमें चिल्कापुर सहकारी समिति द्वारा ग्राम पंचायत रामघाटी के आदिवासी किसान भाईयो की जमीन पर ठेकानामा बनाकर के अन्य लोगो के नाम पर पंजीयन कराकर धोखाधड़ी कर ली गई है।

किसानों का आरोप हैं कि यह लोग भविष्य में हमारी जमीन भी हमसे छीन लेंगे।

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि सहकारी समितियों के अधिकारी बिचोलीयो के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर शासन की योजनाओ को डकार रहे है। सहकारी समितियो में जो किसानो के साथ धोखाधडी की गई है इसकी उच्च स्तरीय जाँच कर अधिकारियो/कर्मचारियो एवं बिचोलीयो पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर ने कहा कि किसानो को समय पर युरिया एवं डी.ए.पी. नही मिल पा रही है जिससे किसानो को बार-बार समितियो के चक्कर काटना पड़ता है। किसानो को युरिया एवं डी.ए.पी. पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाये।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,ब्लॉक अध्यक्ष मयुर बारस्कर,आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश सरियाम,किसान नंदू आहाके,बबलू धुर्वे,अजय उइके,तिलक वाड़ीवा,कुशल अनेराव,सुंदरलाल धुर्वे,खरप सिंग उईके, रामदास आहाके, सुभाष उईके, दिनू कवड़े,सोहन वाड़ीवा,रमेश उइके,चिम्मन, फगन,शिकारी,रामन,छातरू,चंदेर,चंदरलाल,मंगल, किसनलाल,शेषराव,लक्ष्मन, सुराय सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News