Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन को लेकर कांग्रेसियों एवं पुलिस में खींचतान

By
On:

खबरवाणी

मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन को लेकर कांग्रेसियों एवं पुलिस में खींचतान

राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

मुलताई। भारत अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार के विरोध में तथा प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजय वर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर अमर्यादित टिप्पणी एवं मध्यप्रदेश सरकार के तीनों कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नगर में प्रदर्शन कर मंत्री विजय वर्गीय का पुतला दहन करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा कांग्रेसियों से पुतला खींचतान हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार डॉ संजय बरैया को सौपा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी संजय यादव,शिव माहौरे, किशोर परिहार,नितेश साहू, सुमित शिवहरे,लोकेश यादव,आशीष जैन, प्रहलाद सिंह परमार, राजू पवार, पिंटू ठाकरे, आशीष सोनी सहित कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर मंत्री कैलाश विजय वर्गीय का पुतला दहन करने का प्रयास किया।लेकिन टीआई नरेंद्र सिंह परिहार सहित पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। कांग्रेसियों द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया पीएम द्वारा की गईं भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह समझौता देश के छोटे, सीमांत, माध्यम किसानों, व्यापारियों को बाजार की असमान प्रतिस्पर्धा में धकेलने वाला है। यह डील देश की अर्थिक आत्म निर्भरता को कमजोर कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुँचाने का माध्यम बन रही है।केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम परिवर्तन कर एवं उसके नियमों में बदलाव कर काम के अधिकार को समाप्त करने की साजिश की गई है। यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि गरीच विरोधी मानसिकता का खुला प्रमाण है।प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर चर्चा के दौरान अमर्यादित टिप्पणी की गई है।जिसका विरोध करते है। मध्यप्रदेश में कफ सीरफ से हुई मौतों के जिम्मेदार मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सेना अधिकारी एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह तथा भागीरथपुरा में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के लिए दोषी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अभी तक मंत्रिमंडल में है।जिन्हे कलंकित मंत्री बताते हुए इस्तीफे की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News