Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन।

By
On:

खबरवाणी

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन।

चूल्हे पर बनाई रोटीयां

भैंसदेही। आज आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर पर खाली सिलेंडर,लकड़ी का गट्ठा और कंडा लिए केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने चूल्हे पर रोटियां भी बनाई।
ज्ञापन में बताया कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम हर गरिब किसान दलित कमजोर मध्यम वर्ग महंगाई से परेशान है ,हम मांग करते है गैस सिलेंडर के दाम कम करते हुए सस्ते दाम मे जनता को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराए। 2. चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान के गेहुं को 3000₹ समर्थन मूल्य मे सरकार द्वारा खरीदी करने का वादा किया था आज किसान इस महंगाई के दौर मे कर्ज के बोज मे दब रहा है और सरकार ने समर्थन मूल्य 3000₹ मे गेहुं खरीदने के वचन को पूरा नही किया हम मांग करते किसान का गेहुं 3000₹ समर्थन मूल्य पर खरीदे। 3.भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो से आम जनता का रोजगार छिन लिया पंचायतीराज व्यवस्था कमजोर किया। पलायन सबसे ज्यादा हमारे ग्रामीण से हो रहा है,आय के कोई साधन नही है। 4.बिजली के दाम आसमान छू रहे है, डिटेक्टिव मिटर, और अनुमानित बिजली बिल से बिजली विभाग द्वारा मोटी रकम वसूल कि जा रही है। जनता द्वारा बिजली बिल जमा नही करने पर भैंसदेही ब्लॉक के कइ गांव के बिजली कनेक्शन का कट दिया गया है जिसमे गांव के लोग अंधेरे मे रहने के लिए मजबूर है।
5.PHE के नलजल के बिजली कनेक्शन काटने से ग्रामीण जन पेयजल संकट के जूझ रहे है। पंचायत के नलजल कनेक्शन के बिजली बिल सरकार जमा करे एंव ग्रामीण जन को पेयजल उपलब्ध कराए।
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि वर्तमान मे केंद्र और राज्य मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से मे आम जनता लागातार महंगाई की मार झेल रही हैं। किसानों की फसलें कौड़ियों के दामों में खरीदी जा रहीं है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा की बिजली विभाग द्वारा पंचायतों की लाइट काट दी गई हैं जिस कारण पूरी नलजल योजना ठप पड़ी हैं जिससे ग्रामवासियों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रघुनाथ मगरदे,धर्मेन्द्र मालवीय,इदरिश काबरा,श्रवण ठाकुर,सुखदेव घाणेकर,अनिल निनावे,अलकेश चौहान,दिनेश माहले,विजय भुस्कुटे,पद्मश्री कटारे,राहुल छत्रपाल,उमेश अडलक,राजू दहिकर,सुभाष मोहरे,विक्रम सांडे,मोहित राठौर,शोएब विध्याणी,महेश थोटेकर,मंगेश सिरयाम,आरिफ खान,गोरेलाल परते, बबलू धुर्वे,मोहन धुर्वे,राहुल उईके,मयूर बारस्कर,निखिल देशमुख,परवेज काबरा,अशफाक काबरा,निखिल सोनी,देवेश आठवेकर,शोएब पठान,विवेक बेले,हरीश राठौर महबूब भाई,संजय सावे,रवि शेलके,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News