कांग्रेसियों ने जलाए पुतले में निकले थे कंडोम
Congress News – सारनी – नगर पालिका में व्याप्त कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कल कांगे्रसियों ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कांग्रेसियों ने एक पुतले का भी दहन किया था। जैसे ही पुतले को जलाया गया उसमें से बड़ी संख्या में कंडोम निकल गए थे जिससे हड़कम्प मच गया था। इस पूरे मामले मेंं भाजपा ने कार्यवाही की मांग की थी। इस मामले मेंं पुलिस ने 8 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सारनी टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य को लेकर पुलिस ने 8 लोगों पर धारा 294 का मामला दर्ज किया है। जिन पर मामला दर्ज हुआ है उन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर चौहान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इलियास खान, कांग्रेस नेता पिंटू नागले, गौतम नागले सहित अन्य शामिल है। श्री हिंगवे ने बताया कि कल नगर पालिका के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाया गया था जिसमें कंडोम निकले थे। इसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की है।
गौरतलब हे कि कल मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सारणी में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिनमे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अनुराग मिश्रा, मनोज मालवे आमला, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अम्बर दीप बुनकर, एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष जैद खान, इलियास खान सारणी सहित अन्य कार्यकर्ताओ की मौजूद थे।
पुतले के जलते ही उसके अंदर भरे कंडोम भारी संख्या में बिखर कर बाहर फैल गए थे। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थी जो कि शर्मसार हो गई थीं। इस मामले में भाजपा का कहना था कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी का यह कृत्य शर्मनाक है। सारणी नगर पालिका परिषद में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा था कि कांग्रेस का यही चाल चरित्र है जो उजागर हो गया। श्री सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए जिसको लेकर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।






**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.