खबरवाणी
ओबीसी महासभा का अध्यक्ष बनने पर श्रीमती नीतू नानकर को बधाई
बेतूल, 18 नवंबर 2025 – ओबीसी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति यदुवंशी ने श्रीमती नीतू नानकर को ओबीसी महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर सोशल मीडिया योद्धाओं ने श्रीमती नीतू नानकर के निवास पर पहुंच कर उन्हें शाल, श्रीफल, और शिवाजी महाराज का चित्र भेट कर बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर ओबीसी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति यदुवंशी, माधुरी साबले, मनीष मिसर, श्रीमती ललिता यादव,राहुल वदूकुले, रवि सोनी, कुणाल शर्मा, पूजा मिश्रा, मीरा खड़ले, और दीपक नानकार सहित अन्य सोशल मीडिया योद्धा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीमती नीतू नानकर ने ओबीसी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति यदुवंशी का दायित्व सौंपने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने नए पद पर सफलता प्राप्त करेंगी और ओबीसी महासभा के लिए काम करेंगी।





