Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीबी जीरामजी पर मासोद में हुआ सम्मेलन,दी जानकारी

By
On:

खबरवाणी

वीबी जीरामजी पर मासोद में हुआ सम्मेलन,दी जानकारी

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम मासोद के अंबेडकर भवन में शनिवार को वीबी जीरामजी विषय पर प्रभात पट्टन-मासोद ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गयाl भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)एक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका के अवसर एंव योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सविस्तार जानकारी दी गई l सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा यह अधिनियम मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर एवं किसी भी स्थिति में कार्य समाप्ति के 15 दिन के भीतर किए जाने को अनिवार्य करता है l इस अधिनियम की अंतर्गत मजदूरी चार प्राथमिक क्षेत्र में टिकाऊ सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सृजन के साथ स्पष्ट रूप से जोड़ा गया है जिसमें जल सुरक्षा एवं जल से संबंधित कार्य,मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आज विकास से संबंधित और अव संरचना,प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्य शामिल है l वही वीबी जी राम जी के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण गायकी ने कहा कि यह अधिनियम 2047 भारत के विजन के अनुरूप भारत की ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नया एवं मजबूत रूप प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम का प्रतिनिधित्व करता है, प्रति वर्ष श्रमिकों की रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 से 125 दिन बढ़कर अधिनियम काम मांगने के अधिकार को और मजबूत करता है।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News