Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैंक परिसर में निकला कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

By
On:

खबरवाणी

बैंक परिसर में निकला कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। यूनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र दो नंबर सब स्टेशन शोभापुर कॉलोनी म में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थिति को संभालने के लिए तुरंत स्थानीय सर्प विशेषज्ञ मोनू जेम्स को सूचना दी गई।
मोनू जेम्स मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिना किसी नुकसान के पास के जंगल में छोड़ दिया गया। यूनियन बैंक के संचालक मनोज भट्टाचार्य ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि कोबरा जैसे विषैले सांप के काटने से गंभीर खतरा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव और बारिश के कारण जमीन के अंदर रहने वाले जीव-जंतु बाहर निकलने लगे हैं। गर्मी और नमी के कारण सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देने की सलाह दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News