Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

By
On:

खबरवाणी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

बैतूल, 14 मार्च 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बैतूल में विधायक श्री खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे और विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News