Chanpatia Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू होते ही चंपाटिया सीट पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। इस सीट पर जहां कई दिग्गज मैदान में हैं, वहीं सबसे ज्यादा चर्चा उस चेहरे की हो रही है जिसने यूट्यूब से राजनीति तक का सफर तय किया है। जी हां, चंपाटिया से चुनाव लड़ रहे युवा चेहरा मनिष कश्यप इस समय वोटों की दौड़ में कहां खड़े हैं, यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
मनिष कश्यप को अब तक मिले वोट जानिए ताज़ा स्थिति
चंपाटिया विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मनिष कश्यब इस बार चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार उन्हें अब तक 4523 वोट मिले हैं। हालांकि यह आंकड़ा उनके समर्थकों की उम्मीदों से काफी कम माना जा रहा है। शुरुआत से ही वे पीछे चल रहे हैं और मुकाबला फिलहाल उनके हाथ से फिसलता दिखाई दे रहा है।
कौन उम्मीदवार आगे और किसका बढ़त मजबूत
चंपाटिया सीट पर फिलहाल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक रंजन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 16637 वोट मिले हैं और वे आराम से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर भाजपा के उमाकांत सिंह भी पीछे नहीं हैं। उन्हें अब तक 14798 वोट मिले हैं और वे इस सीट को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों के बीच मुकाबला दमदार बना हुआ है, जबकि मनिष कश्यप तीसरे पायदान पर दूर खड़े नजर आ रहे हैं।
चंपाटिया में वोटिंग का माहौल और जनता की भूमिका
इस बार चंपाटिया में लोगों ने जमकर वोट डाले। दो चरणों में मतदान हुआ और कुल मिलाकर राज्य की वोटिंग 67 प्रतिशत से ऊपर रही, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। जनता ने पूरे जोश और उम्मीदों के साथ नेताओं को परखा है। चंपाटिया की जनता अब इंतजार कर रही है कि आखिर किसके सिर जीत का ताज सजने वाला है।
Read Also:Bigg Boss 19 में भड़के शहबाज बदेशा, बोले – “सीधे उसे ही विनर बना दो…” आखिर क्या हुआ शो में?
बिहार के नतीजों पर सबकी निगाहें आज ही तय होगी सरकार
बिहार में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है और रुझानों के आधार पर NDA सरकार बनती दिखाई दे रही है। सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आखिरकार अगली सरकार की बागडोर किसके हाथों में जाएगी। हालांकि अंतिम फैसला कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा और तस्वीर पूरी तरह सामने आ जाएगी।





