Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

19 मार्च से अमरावती घाट के अंबा देवी मंदिर में चैत्र महोत्सव

By
On:

खबरवाणी

19 मार्च से अमरावती घाट के अंबा देवी मंदिर में चैत्र महोत्सव

मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावती घाट में स्थित प्राचीन अंबा भवानी मंदिर में आगामी 19 मार्च से चैत्र महोत्सव का आयोजन होगा। 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि के दौरान सेवा समूहों द्वारा मंदिर की सजा सज्जा,अभिषेक, माताजी का श्रृंगार किया जाएगा। समिति के राजकुमार संत और पांडुरंग वडुरकर ने बताया 29 मार्च को मंदिर परिसर में रात 8 बजे से 12 बजे तक गोंधल अम्बा भवानी सांभल गायन की प्रस्तुति वासुदेव गीतेकर द्वारा दी जाएंगी।वही 30 मार्च को रात 9 बजे से 12 बजे तक सत्यपाल महाराज के शिष्य पवन पाल द्वारा ग्रामगीता समाज प्रबोधन कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।31 मार्च को रात 9 बजे से आयोजित भजन संध्या में राधा कृष्ण भजन ग्रुप मंडई बुजुर्ग के गायक सुदामा यदुवंशी सहित अन्य गायक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगें।एक अप्रैल को रात 9 बजे से मां चामुंडा देवी भजन ग्रुप सारणी के संचालक महेश गोहे और साथियों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 2 अप्रैल को रात 9 बजे से वर्धा महाराष्ट्र निवासी हर्षल महाराज वारकरी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 3 अप्रैल को रात 9 बजे से
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा ।कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि चौधरी मदन मोहन समर
अंतु झक्कास,पुष्पक देशमुख सहित अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। 4 अप्रैल को चैत्र महोत्सव के दौरान सुबह 9 बजे से आकर्षक झांकियां के साथ चुनरी यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन होगा। चुनरी यात्रा के ग्राम भ्रमण के बाद मां अम्बा भवानी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएंगी। 5 अप्रैल को शाम 4 बजे से पारंपरिक अनुष्ठान नाडे गाडे का आयोजन होंगा। वही रात 9 बजे से देवी जागरण आयोजित होगा। देवी जागरण में श्री सिद्धेश्वरी देवी जागरण एवं म्यूजिकल ग्रुप परासिया के गायक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते हुए मां अम्बा भवानी की आराधना की जाएंगी।6 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ चैत्र महोत्सव का समापन होगा। ग्रामीणों ने बताया चैत्र महोत्सव के अवसर पर ग्राम में 29 मार्च से 6 अप्रैल तक मेले का भी आयोजन होगा। गौरतलब हैं कि ग्राम अमरावती घाट के अंबा भवानी मंदिर में आयोजित होने वाले चैत्र महोत्सव में जहां ग्रामीण पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागी होते हैं।वही ग्राम के मूल निवासी जो रोजगार के सिलसिले में अन्यत्र नगरों में निवासरत है वह भी चैत्र महोत्सव के दौरान ग्राम अमरावती घाट पहुंचकर मां अंबा भवानी की पूजा अर्चना करते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News