Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत गाड़गे बाबा की जयंती पर पालकी यात्रा निकालकर मनाया जन्मोत्सव

By
On:

खबरवाणी

संत गाड़गे बाबा की जयंती पर पालकी यात्रा निकालकर मनाया जन्मोत्सव

मुलताई। पवित्र नगरी में सोमवार को स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा का 150 वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एकत्रित हुए। इस अवसर पर सुबह 8 बजे से हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद 11 बजे मंदिर परिसर से पालकी यात्रा निकाली, जिसमे बाल गोपाल की झांकी आर्कषण का केंद्र रही। इस दौरान पालकी यात्रा का विकास, मनोज, मुन्ना, अंकुश सेवतकर,विलास राऊत ने स्वागत किया।वहीं मां ताप्ती मंदिर, जगदीश मंदिर, गजानन मंदिर, रविदास मंदिर में संत गाडगे बाबा की पालकी का स्वागत कर स्वल्पाहर कराया गया।जिसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन सीके गाडगे, दिलीप सौदागर, अनिल तिडके, रामप्रसाद बाथरी,सारजेराव मुदाफले ने अतिथियों और समाज के बुजुर्गो स्वागत किया।कार्यक्रम में लोकेश प्रकाश सेवतकर यूजीसी में सम्पूर्ण भारत में दसवां स्थान प्राप्त कर मुलताई और समाज का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 5,8,10,12 वी पास विद्यार्थियों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रावण उमरे,शशि सोलंकी,ललित गाडगे,संजय तायवाडे ,संजय जावलकर , विरेन्द्र सोलंकी ने सहयोग किया।इस दौरान समाज के 7 रक्त दाता का सम्मान किया।संत गाडगे बाबा समिति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सेवतकर ने बताया गाडगे महाराज ने उनके जीवन में बच्चों को स्कूल जाने और स्वच्छ्ता पर ही कार्य किया।प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार बाथरे, प्रदेश संगठन मंत्री सुधाकर निम्बुलकर,मीरा पटने नर्मदापुरम संभाग संगठन मंत्री,रामप्रसाद भारके जिला
अध्यक्ष नर्मदापुरम, बैतूल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बाथरी, जिला संगठन मंत्री रमेश कालेलकर ने गाडगे बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़े़कर ने गाडगे बाबा के विचारों पर चलने की बात कही। इसके बाद बालक बालिकाओं का परिचय सम्मेलन हुआ।जिसके बाद अनिल पपाड़कर , गजेन्द्र वावसे ने समिति की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया। जिसके बाद भंडारा प्रसादी वितरित की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News