खबरवाणी
सदगुरु संत गजानन महाराज का 148 वा प्रकटोत्सव मनाया, नैवेद्य में झुनका भाकर अर्पित करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया
आठनेर। रविवार को गुप्तेश्वर धाम में सदगुरु संत गजानन महाराज का 148 वां प्रकटोत्सव मनाया गया सर्वप्रथम संत गजानन महाराज का विशेष अभीषेक के बाद विजय ग्रंथ सामूहिक पारायण किया गया,भगवान् भोलेनाथ शिवलिंग अभीषेक पूजन कार्यक्रम समपन्न किया गया । इस प्रकटोत्सव पर खाटूश्याम जी का संकीर्तन भी किया गया जिसमें शामिल गायको द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को सदगुरु गजानन महाराज प्रिय झुनका भाकर नैवेद्य लगाकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद दिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव धाम गुप्तेश्वर पहुँचकर संत गजानन महाराज के दर्शन कर सुख समृद्धि कामना की। सुधाकर सोनी, प्रवीण (बाल्या) सोनी पंकज सोनी, के परिजनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आठनेर नगर क्षेत्र के संत गजानन महाराज मंदिर में 148 वा प्रकटोत्सव में श्रीजी की काकड़ आरती, श्रीजी का ग्रंथ, श्रीजी का अभिषेक पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। श्रद्धा सबुरी के साथ संत गजानन महाराज का प्रकटोत्सव पर पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली सुख शांति की कामना की गई।। गुप्तेश्वर धाम में संत गजानन महाराज प्रकटोत्सव पर बड़ी संख्या में पुरूष, महिला, कम उम्र के श्रद्धालुओं ने बढ़कर हिस्सा लिया।





