Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तुलजा भवानी मंदिर मे मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

By
On:

खबरवाणी

तुलजा भवानी मंदिर मे मनाई
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

मुलताई। नगर में खरसाली रोड पर मराठा समाज द्वारा गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जहां सुबह से ही सामाजिक बंधुओ द्वारा विधि-विधान से पूजा कर माँ तुलजा भवानी की आरती की । इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News