Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

CBSE Board Exams 2026: एग्जाम से एक रात पहले ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें

By
On:

CBSE Board Exams 2026:Central Board of Secondary Education यानी CBSE के 10वीं बोर्ड एग्जाम 2026 शुरू होने वाले हैं। लाखों स्टूडेंट्स आखिरी रिविजन में जुटे हैं। लेकिन सच यह है कि एग्जाम से एक रात पहले की गई छोटी-छोटी गलतियां पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। अगर आप या आपके घर में कोई बच्चा बोर्ड देने जा रहा है, तो इन 5 बातों का खास ध्यान रखें।

नया चैप्टर शुरू करने की गलती

कई बच्चे सोचते हैं कि चलो आखिरी रात एक नया टॉपिक भी देख लेते हैं। यही सबसे बड़ी भूल है। नया चैप्टर शुरू करने से दिमाग में कन्फ्यूजन बढ़ता है और जो पढ़ा हुआ है वो भी गड़बड़ा सकता है। इस समय सिर्फ रिविजन करें, फॉर्मूले, डेट्स और जरूरी पॉइंट्स दोहराएं। नया पढ़ने के चक्कर में आत्मविश्वास कम हो जाता है।

दोस्तों से तुलना करना बंद करें

एग्जाम से पहले बच्चे बार-बार दोस्तों से पूछते हैं कि कितना सिलेबस पूरा हुआ। अगर सामने वाला ज्यादा पढ़ा हुआ बताए तो घबराहट बढ़ जाती है। याद रखें, हर किसी की तैयारी का तरीका अलग होता है। तुलना करने से सिर्फ टेंशन बढ़ेगी। खुद पर भरोसा रखें और अपनी तैयारी पर फोकस करें।

पूरी रात जागकर पढ़ाई न करें

“आज तो पूरी रात पढ़ेंगे” – यह सोच भी नुकसानदायक है। नींद पूरी न होने से अगली सुबह दिमाग सुस्त रहता है, फोकस कम हो जाता है और पेपर में गलती की संभावना बढ़ जाती है। कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। फ्रेश माइंड से ही बेहतर प्रदर्शन होता है।

जरूरत से ज्यादा सैंपल पेपर हल करना

कुछ स्टूडेंट्स आखिरी रात लंबा-चौड़ा सैंपल पेपर हल करने बैठ जाते हैं। इससे दिमाग पर दबाव बढ़ता है। इस समय लंबी प्रैक्टिस के बजाय शॉर्ट नोट्स, इंपोर्टेंट सवाल और अपनी पिछली गलतियों को सुधारना ज्यादा फायदेमंद है। हल्का रिविजन ही सही रणनीति है।

अफवाहों पर ध्यान न दें

कभी-कभी ग्रुप में मैसेज आ जाता है कि “ये सवाल पक्का आएगा।” ऐसे में बच्चे अपना पूरा फोकस बदल देते हैं। यह गलती न करें। किसी अफवाह पर भरोसा करने से बेहतर है कि अपनी पूरी तैयारी पर यकीन रखें।

Read Also:Ameesha Patel पर गैर-जमानती वारंट: कोर्ट के आदेश पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा मामला

इन बातों का भी रखें ध्यान

भोजन बिल्कुल न छोड़ें और बहुत भारी खाना भी न खाएं। हल्का और सुपाच्य भोजन लें, पानी पीते रहें। सोने से 30-45 मिनट पहले किताब बंद कर दें और पॉजिटिव सोच के साथ सोएं। शांत मन, सही नींद और आत्मविश्वास ही अच्छे नंबर की असली चाबी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News