बगडोना में ‘पूरन’ को पकडऩा मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन!
सांध्य दैनिक खबरवाणी, बगडोना
सारणी क्षेत्र अपनी खूबसूरती और सतपुड़ा विद्युत परियोजना के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां ‘ओपन क्लोज’ के लिए कुख्यात पूरन का नाम भी किसी से कम चर्चित नहीं है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पूरन का नेटवर्क इतना मजबूत है कि जब उससे पुलिस कार्रवाई की चर्चा होती है तो उसका जवाब केवल यही होता है- आने दो… केस बनाने के लिए लडक़े बैठे हैं। एक लाख देता हूं, ऊपर से नीचे तक। एक दिन बंद होगा, अगले दिन फिर चालू। खुफिया सूत्र बताते हैं कि पूरन वरखड़े खुद पैसों का लेन-देन सीधे नहीं करता, बल्कि यह काम किसी महिला के नाम के खाते से संचालित होता है। इस बात के साक्ष्य खबर वाणी के पास मौजूद हैं। बैतूल जिले में हाल ही में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना हुई है। अब देखना यह होगा कि चौकी प्रभारी पुरण के सट्टे के नेटवर्क पर वाकई शिकंजा कसते हैं या फिर खानापूर्ति कर मामले को रफा-दफा कर देंगे। सारनी टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है मैं दिखवाता हूं।
बगडोना में ‘पूरन’ को पकडऩा मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन!
For Feedback - feedback@example.com





