Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Auto News – इन त्यौहार ग्राहकों की होगी वाली है बल्ले-बल्ले, इन गाड़िओ पर आया रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट,

By
On:

Auto News In Hindi – इस साल त्योहारों के दौरान गाड़ियों की बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। ऑटो कंपनियों को उम्मीद है कि अगामी त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड 10 लाख गाड़ियों की बिक्री होगी। इस वर्ष 68 दिन के त्योहारों का मौसम 17 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। हालांकि, इस अवधि में कुछ दिन खरीदारी के लिए शुभ नहीं माने जाते। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि आमतौर पर त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ जाती है, जो पूरे वर्ष होने वाली बिक्री का करीब 22-26 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े – Old Man Bike Stunt – पेंशन लेने की उम्र में दादा ने बाइक पर दिखाए होश उड़ने वाले स्टंट, वीडियो हुआ वायरल,

पूरे साल गाड़ियों की जबरदस्त मांग

उन्होंने कहा, ‘‘ इस वित्तीय वर्ष में यात्री वाहन की कुल बिक्री 40 लाख इकाई के दायरे में रहने की उम्मीद है, त्योहारों के दौरान करीब 10 लाख इकाइयों की बिक्री होने की उम्मीद है। ’’ श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल उद्योग में मजबूत बिक्री देखी गई और आने वाले महीनों में भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस वित्तीय वर्ष में बिक्री के मामले में अप्रैल, मई, जून और जुलाई में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन देखा है। जुलाई में करीब 3.52 लाख इकाइयों की एक महीने में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बिक्री देखी गई। अगस्त में भी इसके 3.5 लाख इकाइयों के आसपास रहने की उम्मीद है।’’

यह भी पढ़े – Desi Jugad – किसान ने इस दमदार देसी जुगाड़ से बनाया पंप, Video देख लोग रह गए हैरान,

महंगा ऑटो लोन चिंता की बात

ऑटो लोन की उच्च दर भी चिंता का विषय है क्योंकि करीब 83 प्रतिशत उपभोक्ता कार खरीदने के लिए कर्ज लेते हैं। मारुति सुजुकी इंडिया के बिक्री अनुमानों के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को त्योहारों के दौरान बिक्री उनकी कुल वार्षिक बिक्री का करीब 22-25 प्रतिशत होती है। वाहन डीलर संघों के महासंघ ने त्योहारों के दौरान खुदरा बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद जतायी है।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Auto News – इन त्यौहार ग्राहकों की होगी वाली है बल्ले-बल्ले, इन गाड़िओ पर आया रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट,”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News