Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर संपन्न।

By
On:

खबरवाणी

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर संपन्न।

बुरहानपुर हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में इलेक्टोपैथी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान का शिविर रखा गया इस रक्तदान शिविर में सभी इलेक्ट्रोपैथी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के डॉक्टर उपस्थित एवं अतिथि एसडीएम साहब श्री अजमेर सिंह गौर और यूनियन के विधि सलाहकार एडवोकेट आदित्य प्रजापति एवं रोगी कल्याण समिति के पंकज नाटानी जी प्रभारी सीएच एम ओ फुकंवाल जी अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर भूपेंद्र गौर जी भी उपस्थित थे उनकी उपस्थिति में यूनियन के सभी डॉक्टरों ने ब्लड डोनेट किया आज पहली बार किसी डॉक्टर यूनियन के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया 35 यूनिट ब्लड जमा हुआ इस उपलक्ष में एसडीएम साहब ने हमारा धन्यवाद भी माना कार्यक्रम में एडवोकेट आदित्य प्रजापति ने मार्गदर्शन किया एवं हमारे संगठन की सराहना की संगठन के अध्यक्ष डॉ दीपक वाभले ने बताया जिस प्रकार ब्लडडोनेशन हुआ है उसी प्रकार से समय-समय पर हमारे सभी डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए इसमें क्षय रोग मलेरिया डेंगू का प्रशिक्षण देना चाहिए जिससे सभी ग्रामीण डॉक्टरो में बिमारी के प्रति जानकारी अपडेट होती रहे ब्लड डोनेशन के बाद सभी को सर्टिफिकेट दिए संगठन के पदाधिकारी डॉ दीपक वाभले डॉ प्रवीण पाटिल डॉ धर्मेंद्र महाजन डॉ जितेंदर महाजन डॉ गोकुल बोरवनकर डॉ योगेश महाजन डॉ प्रशांत पाटिल डॉ रविन्द्र पाटील डॉ इमरान कुरैशी डॉ युनुस कुरैशी डॉ प्रमोद चौहान डॉ सतेन्द्र महाजन डॉ योगेश हटकर डा शिंदे डॉ किशोर महाजन डॉ पवन यादव ,तथा फार्मा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज अगनानीजी , जिले के अस्पताल संचालक, एवम् समाज सेवी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News