खबरवाणी
डॉक्टर सुमित पटैय्या की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम मांडवी में लगा रक्तदान शिविर
102यूनिट हुआ रक्तदान
आठनेर / कोरोना काल में लगातार अपनी सेवाएं देने वाले वीर योद्धा स्वर्गीय डॉक्टर सुमित पटैय्या की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम मांडवी में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम मांडवी सहित आस पास के क्षेत्र से भी लोगो ने पहुंचकर रक्तदान किया। ज्ञात हो की ग्राम पंचायत की सरपंच रामप्यारी हरोड़े ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज हुरमाड़े को एक पत्र रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए लिखा था जिस पर श्री हुरमाडे ने तत्काल ब्लैड वेन को मांडवी में भिजवाई और सहयोग किया जिसमे डॉ. अंकिता सीते मेडिकल विशेषज्ञ ब्लड बैंक बैतूल राजेश बोरखड़े मुरतलाल उइले नीलेश जावकलर डॉ अतुल राय , रंजीता झरबड़े की देख रही में शिविर संपन्न हुआ। मांडवी जैसे छोटे से गांव में ग्रामीणों ने 110यूनिट रक्त दान किया गया जो स्वर्गीय डॉ सुमित पटैय्या के प्रति श्रद्धा भाव दिखता है । शिविर में भाजपा नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर ,राजेश अवस्थी, भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़,मदन आज़ाद सुखदेव तायड़े ने पहुकर स्वर्गीय डॉक्टर सुमित पटैय्यां को श्रद्धांजलि दी और भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़,मदन आज़ाद ने भी रक्तदान किया और विशेष रूप से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मांडवी से 5 यूनिट रक्तदान किया गया ,ग्रामीण महिलाओं ने भी स्वप्रेरणा से रक्तदान किया । शिवर में स्वर्गीय डॉक्टर सुमित पटैय्या परिजन सहित ग्रामीण समाज सेवी गजेंद्र खलतकर ,कस्तूरचंद बोरबन, अभिनंदन अनघोरे ,रामदयाल हारोडे, डॉ सुमित पट्टेय्या के पिताजी रोशन लालजी पट्टेय्या एवम माताजी श्रीमती सुशीला पट्टेय्या भाई आशीष पट्टेय्या एवम दिनेश पट्टेय्या ,मधुसूदन अमरुते, प्रमोद नरवरे,श्रीराम जी पट्टेय्या ,ब्रजलाल नरवरे,गजानंद खंडागले, संजय झाड़े,ऋषि नरवरे,लोकेश नरवरे,शिवा नरवरे मौजूद रहे।





