Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन,

विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग

खबरवाणा न्यूज़ रफीक

सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने बुधवार को नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल कनेक्शन से जुड़े बिलों में राहत देने, हवाई पट्टी क्षेत्र में व्यवस्थित चौपाटी और पार्किंग बनाने सहित कई मांगें रखी गईं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों से चर्चा कर बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों के नल कनेक्शन नहीं काटे जाएं और टेस्टिंग के दौरान बनाए गए बिलों को माफ किया जाए।
नेताओं ने कहा कि कई स्थानों पर लोगों को पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानी हो रही है, ऐसे में नगर पालिका को राहत देने वाले कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पाथाखेड़ा स्थित शिव मंदिर मार्ग का निर्माण कराने तथा नगर के सभी वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद कई कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी।
इसके अलावा वार्ड 36 की हवाई पट्टी क्षेत्र में व्यवस्थित चौपाटी और पार्किंग विकसित करने की मांग भी उठाई गई। इस संबंध में वन विभाग से भी चर्चा की गई है। नगर पालिका अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News