खबरवाणी
भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार भाजपाइयों ने किया स्वागत
मुलताई। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पवार समाज की राष्ट्रीय सचिव बबीता परमार क़े बुधवार की सुबह 10 बजे नगर आगमन पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार के बुधवार की सुबह 10 बजे जय स्तम्भ चौक पर पहुंचने परजिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष – जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले,भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, पवार समाज के जिला अध्यक्ष अनिल पवार,पवार समाज अध्यक्ष हरिशंकर पठाडे सहित अन्य द्वारा श्रीमती परमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया है l स्वागत उपरांत मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता एवं पवार समाज के पदाधिकारी नागरिकों के साथ मां ताप्ती की पूजा अर्चना आरती कर आशीर्वाद लिया एवं मां ताप्ती का जयकारा लगाते हुए पैदल नंगे पैर मां ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया,भाजपा नेत्री रेखा शिवहरे, नपा सभापति कुसुम मारुति पवार, जया जैन, आशा चिकाने, गिरीश मगरदे,तुलसीराम बारस्कर, महेंद्र कासलेकर, प्रीति जैन, गोरी सूर्यवंशी सहित भाजपाई उपस्थित रहे।





