खबरवाणी
गैस सिलेंडर की किल्ल्त पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पहुंचे एजेंसी ऑफिस
अधिकारियों ने गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचने के दिए निर्देश
मुलताई। नगर में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बीते दिनों से हो रही परेशानी एवं गैस सिलेंडर वितरण में हो रही शिकायत पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू मंगलवार सुबह एचपी गैस एजेंसी पहुंचे l गैस एजेंसी पहुंचने पर गैस उपभोक्ताओं की भीड़ एवं वितरण में अव्यवस्थाओं पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने नाराजगी जताते हुए प्रशासिक अधिकारियों से चर्चा कर गैस सिलेंडर वितरण अव्यवस्था एवं उपभोक्ताओं की शिकायत से अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, खाद्य आपूर्ति अधिकारी ममता सिरसाम गैस एजेंसी पहुंचे l जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसी को व्यवस्था सुधारने एवं गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए l भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि पिछले दिनों से गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की शिकायतें मिल रही थी l जिस पर उन्होंने गैस एजेंसी पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उचित कदम उठाए l क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख से गैस उपभोक्ता को हो रही परेशानी एवं वितरण अव्यवस्था से अवगत कराया गया l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए की उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, वितरण व्यवस्था बेहतर की जाये l भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गैस उपभोक्ता परेशान ना हो का एजेंसी द्वारा सिलेंडर घर पहुंच दिए जाएंगे l गैस एजेंसी पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के साथ भाजपा नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, पूर्व पार्षद श्यामू ढ़ोमने भी मौके पर मौजूद रहे l





