Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

By
On:

खबरवाणी

भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

मुलताई। नगर में बुधवार को भाजपा कार्यालय एवं क्षेत्र के प्रत्येक बूथों पर भाजपाइयो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मुलताई, दुनावा, प्रभात पट्टन, मासोद, साईखेड़ा मंडल सहित भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गईं l इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता एवं नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सुचिता और गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये l वह 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे l भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के आधिकारिक राजनीतिक सिद्धांत, समग्र मानवतावाद का मसौदा तैयार करने के लिए जाने जाते हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है l भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम क़े उपरांत बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सभी भाजपा पर कार्यकर्ता द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई l वही भाजपा नगर मंडल आजीवन समर्पण निधि अभियान संयोजक उपेंद्र पाठक एंव सहसंयोजक निलेश चावरिया द्वारा बूथ -बूथ जाकर समर्पण निधि एकत्रित करना शुरू किया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार,सभापति डॉक्टर डॉ जीए बारस्कर, महेंद्र पिल्लू जैन,भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, नगर मंडल मंत्री जया जैन, कीर्ति यादव, रामदास साहू, मुकेश वागद्रे, योगेश सोनी, राजू जैन, अविनाश देशमुख, बीरबल डोगरदिये सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News