Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मरीचिका गार्डन में चहचहाएंगे पक्षी: बुकिज क्लब और शहरवासियों ने बांधे सकोरे

By
On:

खबरवाणी

मरीचिका गार्डन में चहचहाएंगे पक्षी: बुकिज क्लब और शहरवासियों ने बांधे सकोरे

बुरहानपुर। भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए बुरहानपुर बुकिज क्लब एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा एक सराहनीय संयुक्त पहल की गई। रविवार सुबह शहर के मरीचिका गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से पार्षद महोदय संभाजी सगरे, लक्खू भाई टिल्लानी, बंटी मोरे, दिलीप अटवानी एवं नानकराम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गार्डन के विभिन्न वृक्षों पर मिट्टी के पात्र (सकोरे) बांधे गए और उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
बुरहानपुर बुकिज क्लब की ओर से पं. कपिल मिश्रा, कंचन गुरव, सौरभ गुरव, रमणलाल कुशवाह, खिशांत एवं ईशा कुशवाह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि किताबों के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाना ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है।
मरीचिका गार्डन के 40 से अधिक सदस्यों ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने की जिम्मेदारी उठाएंगे। उपस्थित अतिथियों ने क्लब के इस ‘छोटे से प्रयास’ की सराहना करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं का यह परिचय अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
अंत में क्लब के सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और शहरवासियों से अपनी छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News