Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bike Par Palta Truck : बाईक पर पलटा ट्रक, एक मौत, एक घायल

By
On:

नेशनल हाईवे पर बेला जोड़ के पास घटा हादसा

चिचोली – Bike Par Palta Truck – बैतूल- इंदौर नेशनल हाईवे 59 ए पर मार्ग बेला जोड़ रौनक ढाबा के पास धान के कोडा से लदा ट्रक बाइक सवार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत एवं एक अन्य घायल हो गया जिसे भोपाल रेफर कर दिया है। बाइक ट्रक के नीचे दब कर चकनाचूर हो गई। यह घटना रविवार रात्रि 9 बजे जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी. दूर नेशनल हाईवे 59 ए पर चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले बेला जोड़ पर घटित हुई है।

चिचोली थाने में पदस्थ एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि मुताबिक इंदौर नेशनल हाईवे मार्ग के बेला जोड़ के रौनक ढाबा के समीप बैतूल की ओर घान के कोडा से भर कर हरदा की ओर जा रहे ट्रक ने सामने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक मोटरसाइकिल के ऊपर पलट गया जिसमें बोडरैयत निवासी सुक्कल पिता कालु उईके 50 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही शंकर उईके निवासी चुनाहजूरी चिखली 35 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भोपाल रिफर कर दिया गया।

एएसआई ने बताया कि मोटर साइकिल अभी भी ट्रक के नीचे दबी हुई है। मोटरसाइकिल ट्रक में टक्कर चकनाचूर हो गई है। बताया जाता है कि बोडरैयत निवासी अपने रिश्तेदार के घर चिखली गया। उसे रिस्तेदार मोटरसाइकिल से पहुंचाने बोड रैयत जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घट गई।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News