Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Big breaking: कहर या करिश्मा? रेगिस्तान में अचानक हुई बर्फबारी

By
On:

Big breaking: जब हम रेगिस्तान का नाम सुनते हैं, तो हमारे मन में तपती धूप, पानी की कमी और चारों ओर फैली रेत की छवि उभरती है। लेकिन अगर कोई कहे कि रेगिस्तान में तेज बारिश, ठिठुरती ठंड और बर्फबारी हो रही है, तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, सऊदी अरब, जो आमतौर पर अपने तेल भंडार और रेगिस्तानी इलाकों के लिए जाना जाता है, इस बार भारी बर्फबारी का गवाह बना है। अल-जौफ क्षेत्र में इतनी अधिक बर्फबारी हुई है कि पूरा रेगिस्तान बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है, जिससे इस इलाके में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, अल-जौफ क्षेत्र में इससे पहले इतनी बर्फबारी कभी दर्ज नहीं की गई थी। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर रेगिस्तान में बर्फ कैसे गिर सकती है? इसके पीछे कुछ विशेष प्राकृतिक कारण हो सकते हैं, जिनमें मौसम के अप्रत्याशित बदलाव और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव शामिल है। यह घटना दर्शाती है कि पृथ्वी पर जलवायु में बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और इस तरह की असामान्य घटनाएं पहले भी दुनिया के कई हिस्सों में देखी जा चुकी हैं।  

source internet साभार…

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News