Big Boss OTT 3 – बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अब शुरू हो चुका है जिसका प्रीमियर 21 जून को हुआ। अब शो का पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि ग्रैंड प्रीमियर का है। इस प्रोमो में पहली कंफर्म कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित को अनिल कपूर से बात करते हुए देखा जा सकता है, जो कि अपनी कमाई के बारे में बात कर रही हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन दिखाई दे रहे हैं।
लगाए गए हैं इल्जाम | Big Boss OTT 3
- ये खबर भी पढ़िए :- Bigg Boss OTT 3 : बदल दिए गए होस्ट, कुछ ऐसे सामने आया शो का नया प्रोमो
जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए प्रोमो में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित को होस्ट अनिल कपूर से बात करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में अनिल कपूर उनका स्वागत करते हैं और कहते हैं कि आपकी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल है। उसके बाद चंद्रिका को कहा जाता है कि उन पर बहुत सारे इल्जाम लगे हैं, जिसका उन्होंने हामी भरते हुए कहा है कि यह सब बिल्कुल सही है।
हथौड़े से फोड़ा शीशा | Big Boss OTT 3
आगे होस्ट बताते हैं कि वे पैसे देकर व्लॉगर्स से वीडियो बनवाते हैं। इस पर चंद्रिका कहती है कि उनके पास हराम की कमाई नहीं है। इसके बाद अनिल कपूर बताते हैं कि उन्होंने बिग बॉस में आने के लिए अपने ऊपर कॉन्ट्रोवर्सी बनाई है, जिस पर वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि उन पर अनेक इल्जाम लगाए गए हैं। इस दौरान उन्हें हथौड़ों से शीशा फोड़ते हुए दिखाया जा सकता है।
जान दें, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है, और इसके लिए फैंस उत्सुक नजर आ रहे हैं।
Source Internet
- ये खबर भी पढ़िए :- Kawasaki Ninja 2024 : भारत में लॉन्च हुई कावासाकी की दमदार बाइक निंजा-300






1 thought on “Big Boss OTT 3 के सेट पर अनिल कपूर से ही भिड़ गईं वड़ा पाव गर्ल, हाथों में उठा लिया हथोड़ा ”
Comments are closed.