Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वार्ड क्र. 30 में कालीमाई में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन

By
On:

खबरवाणी

वार्ड क्र. 30 में कालीमाई में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन

बाद में बनेगा पार्क

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 30 में कालीमाई के समीप पार्षद पति मायवाड़ की दुकान के सामने जहां अक्सर ट्रक वगैरा खड़े हो जाते थे उक्त रिक्त भूमि को संरक्षित करने के लिए नगर पालिक बाउंड्रीवाल का निर्माण करेगी। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने इसका भूमिपूजन किया। रिक्त भूमि को संरक्षित करने के लिए यहां कई दिनों से बाउंड्रीवाल बनाने की मांग उठ रही थी। नगर पालिका को स्वीकृति मिलने के उपरांत यहां अब करीब 10 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, वार्ड पार्षद रेखा मोहनलाल मायवाड़ के अलावा वार्ड के लोग उपस्थित थे। नपाध्यक्ष ने कार्य को गुणवत्तायुक्त और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नपा के समयपाल एवं उपयंत्री को कार्य की सतत निगरानी रखने को कहा। उन्होंने बताया की बाउंड्री वॉल बनने के बाद में यहां पार्क बनाने का प्रस्ताव है जिसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा और यहां वार्ड वासियों को पार्क की सुविधा मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News