Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनपद कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन आज

By
On:

खबरवाणी

जनपद कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन आज

मुलताई।तहसील मुख्यालय पर संचालित जनपद पंचायत कार्यालय के लिए नवीन भवन का निर्माण नगर के समीपस्थ ग्राम पंचायत कामथ के सीमा क्षेत्र में स्थित भूमि पर किया जा रहा है। ग्राम कामथ में स्थित नवल सामुदायिक भवन के बाजू में स्थित रिक्त भूमि पर अतिरिक्त स्टांप शुल्क मद अंतर्गत 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपए की लागत से नवीन जनपद पंचायत भवन का निर्माण होगा।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस मसराम ने बताया गुरुवार शाम 4 बजे भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री डीडी उईके,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष नन्हीबाई पीरथीलाल डहारे,जिला पंचायत सदस्य कंचन कासलेकर,जनपद सदस्य अंजना जीवन डोंगरदिए सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News