खबरवाणी
मुख्यमंत्री के नामभारतीय किसान संघ ने किसानों की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन
ओलावृष्टि से किसानों की फसल नुकसानी का जल्दी मिले मुआवजा
आठनेर ।ओलावृष्टि से परेशान आठनेर तहसील के समस्त किसानों द्वारा आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले तहसीलदार आठनेर को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि प्रदान करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिपूर्ति राशि दिलवाने के लिए आवेदन दिया गया साथ ही ओलावृष्टि से हार्वेस्टर की हुई फसल जो सूखने के लिए रखी गई थी वह भी गीली हो गई और गेहूं में सड़ने लगा है उसे भी फसल नुकसानी में शामिल करने के लिए कहा गया है
सरकार द्वारा समर्थन में मूल्य पर खरीदी करने की बार-बार तारीख बढ़ाई जा रही है जिससे किसान कर्जदार हो रहा है और सहकारी बैंक में पेनल्टी और अर्थदंड देने को मजबूर हो रहा है जिससे किसानों की हालत दयनीय हो चुकी है सरकार द्वारा गेहूं की पराली या नरवाई जलाने पर किसानों पर कार्यवाही की जा रही मगर बिजली विभाग की मेंटेनेंस नहीं करने के कारण किसानों के खेत में अंगार लग रही है जिसके पूर्ण रूप से जवाबदेही बिजली विभाग की है
किसानों ने मांग की है कि जितनी भी क्षति हुई है उसकी पूर्ति बिजली विभाग से राजस्व विभाग को दिलवाना चाहिए और बिजली विभाग द्वारा खेतों के पंप कनेक्शन में जहां तार ढीले है उसे मेंटेनेंस करना चाहिए
साथ ही किसानों द्वारा पारसडोह प्रेशरआइज्ड पाइपलाइन प्रोजेक्ट में जो अधूरा काम है जिसके कारण किसानों को 24 घंटे पानी नहीं मिल रहा है उसे कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर करवाने के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है
ज्ञापन प्रस्तुत करने में बैतूल जिला समिति सदस्य मृदुल जायसवाल ,आठनेर भारतीय किसान संघ अध्यक्ष सूरज लहर पूरे, सदस्य आसाराम जी तपूरे सदस्य सुखदेव सूर्यवंशी विनोद पिपरौले, घनश्याम लहरपूरे, रामराव पडोले, कमल किशोर नायक, रामदयाल नायक, नोखेलाल पिपरौले, अशोक लोखंडे, सुंनहरीलाल पिपरौले, शिवम सुंदरलाल, कैलाश आजाद, घनश्याम आजाद, रामेश्वर आजाद, तुलसीराम रामलाल, दशरथ उदयलाल, प्रकाश चदोकार , अरुण गावंडे, भीमराव वागद्वे एवं गुजरमाल से भी किसान मुख्य रूप से शामिल हुए





