खबरवाणी
शासकीय महाविद्यालय में आयोजित भगवत गीता जयंती महोत्सव
आठनेर – नगर के शासकीय महाविद्यालय में गीता जयंती महोत्सव पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का शुभारंभ डाॅ सरोज पाटील प्राचार्य के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय आठनेर में दिनांक 01/12/2025 को गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों को चलचित्र के माध्यम से भगवत गीता पर कुछ डाक्यूमेट्री फिल्म दिखाई। इसी क्रम में आज दिनांक 02/12/2025 को नगर आठनेर से जन अभियान परिषद के श्री आशुतोष चैहान एवं श्री कैलाश आजाद समाज सेवी को आमंत्रित किया गया जिसमें सर्वप्रथम उद्बोधन श्री कैलाश आजाद जी द्वारा एवं तद्उपरांत श्री आशुतोष चौहान जी द्वारा भगवत गीता के 18 अध्याय को विस्तृत रूप से बताया गया।
उनके द्वारा अध्याय 1 से 18 तक क्या-क्या है जैसे कर्म करो फल की इच्छा मत रखों आदि उनके द्वारा गीता का वाचन करने से मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियों के उपाय बताये गये।
श्री आशुतोष जी एवं श्री कैलास आजाद द्वारा छात्रों के लिए प्रश्न उत्तरीय कार्यक्रम भी रखा जिसमें छात्रों से प्रश्न पूछे एवं सही जवाब देने पर उन्हे पुरूस्कार भी दिया गया।। कार्यक्रम में डाॅ वर्जिनिया दवंडे कार्यक्रम प्रभारी हरिकिशन कोगे, डाॅ साधना ठाकुर, डाॅ सुरेन्द्र जितपुरे, डाॅ निलेश धुर्वे, प्रो. आशीष धोटे, अरूण दरवाई, अजय धुर्वे एवं आभार डाॅ गजानंद ठाकरे एवं कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो प्रमोद गायकवाड़ द्वारा किया गया।





