Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल:-शिवसेना ने राजेन्द्र वार्ड से शराब दुकान हटाने की मांग की, विधायक हेमंत खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन

By
On:

बैतूल:- मुल्लाजी हार्डवेयर की दुकान के पास राजेन्द्र वार्ड में संचालित आंगनवाड़ी के समीप स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर शिवसेना ने विधायक हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना के जिला प्रमुख विजेन्द्र गोले ने ज्ञापन में बताया कि इस आंगनवाड़ी में गरीब परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिनके पालक निजी प्ले स्कूल की फीस वहन करने में असमर्थ हैं। इसके अलावा, यहां गर्भवती महिलाएं भी नियमित रूप से आती हैं।
1. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आबकारी विभाग द्वारा आंगनवाड़ी के पास स्थित इस शराब दुकान से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। नशे की हालत में शराबी गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग और लड़ाई-झगड़े करते हैं, जिससे आंगनवाड़ी का संचालन कठिन हो गया है।
2. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री मप्र शासन के आदेशानुसार धार्मिक स्थलों के 100 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। इस क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में जैन मंदिर, बीजासनी माता मंदिर और मस्जिद स्थित हैं, जहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। इस संबंध में बैतूल कलेक्टर द्वारा भी शराब दुकान हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक इन आदेशों का पालन नहीं किया गया है और दुकान पहले की तरह संचालित हो रही है।
3. शिवसेना ने विधायक से आग्रह किया है कि वार्ड के बच्चों, महिलाओं और धर्मप्रेमी नागरिकों की सुरक्षा और हित को देखते हुए इस शराब दुकान को तुरंत हटवाया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजू चरपे, सुरेश नामदेव, योगेश कावड़कर, उषा अतुलकर और छाया प्रजापति उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News