Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Police News – पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी हिरासत में

By
Last updated:

Betul Police Newsबैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मांडई में पुलिस टीम पर हमला कर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पांच आरोपियों की की जा रही तलाश | Betul Police News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात में पुलिस टीम धोखाधड़ी के मामले में आरोपित को पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हमला कर दिया गया था। बोरदेही टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लिया गया हिरासत में | Betul Police News

शुक्रवार को एक आरोपी सोनू मगरदे और अशोक मगरदे को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जिस बोलेरो जीप से आरोपी हमला करने के बाद भागे थे उसे बैतूल कोतवाली थाना के पास से बरामद कर लिया गया है।

इस घटना में टीआई मुकेश ठाकुर, एएसआई मुकेश ठाकुर, आरक्षक कन्हैया रघुवंशी को चोट आई थी। जिन्हें उपचार के लिए मुलताई के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News