आधा सैकड़ा संयुक्त परिवारों का किया सम्मान, आरएसएस के आव्हान पर एकत्रित हुए 600 परिवार
Betul News – बैतूल। –नगर में रहने वाले विभिन्न समाज के 50 संयुक्त परिवारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुंब गतिविधि के द्वारा आज बैतूल नगर में कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें 600 परिवारों की सहभागिता हुई जिसके अंतर्गत कुल 1500 लोग एकत्रित हुए।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नगर में रहने वाले संयुक्त परिवारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब गतिविधि के द्वारा परिवारों में संस्कार देने का कार्य और वर्तमान में जो देखने में आ रहा है कि संयुक्त परिवार की संख्या धीरे-धीरे कम होते जा रही है जिसके कारण संघ द्वारा तीन भ पर कार्य किया जा रहा है। इसमें भोजन, भजन और भ्रमण शामिल है।
समाप्त हो रहे संयुक्त परिवार | Betul News
अतिथि के रूप में संघ के जिला संघचालक मांगीलाल राठौर नगर संघचालक रमेश बोरखड़े, कुटुंब गतिविधि के प्रमुख कश्मीरी लाल बतरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रामवीर गौरव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आज के समय में एक संयुक्त परिवारों का ना होना एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है। इसके कारण समाज में कई प्रकार की कुरीतियों उत्पन्न हो रही हैं।
इन्हीं में से एक आज बच्चों में संस्कार का अभाव है क्योंकि जब परिवार में बड़े सदस्य होते थे तो वह बच्चों में कई प्रकार के दैनिक संस्कार जैसे बड़ों का सम्मान, आपसी समन्वय से रहना एक दूसरे का ख्याल रखना जैसी चीजें वह सीखते थे परंतु छोटे परिवार होने से वह मैं और मेरा उससे आगे का नहीं सोच पा रहे हैं जिसके कारण जीवन में थोड़ी सी भी परेशानी आने पर आज बच्चे डिप्रेशन में चले जा रहे हैं।
परिवार एक बड़ी चुनौती के रूप में नवविवाहित जोड़ों का अल्प समय में ही तलाक हो जाना जैसी समस्या भी आ रही है। क्योंकि पहले घर में अन्य सदस्य होते थे तो आपसी समन्वय बन जाता था। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल राठौर जिला सदभावना प्रमुख द्वारा किया गया। आभार संजय घिडोडे विभाग सदभावना प्रमुख द्वारा किया गया।






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/sk/register?ref=WKAGBF7Y
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/ar/register?ref=PORL8W0Z
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/pt-PT/register-person?ref=KDN7HDOR
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/zh-CN/register-person?ref=WFZUU6SI