मनोरोग चिकित्सक को बनाकर रखा हुआ है शाहपुर बीएमओ, शाहपुर में सीबीएमओ की पदस्थापना होने पर भी नहीं दिया चार्ज
Betul News – बैतूल – वैसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने का काम सीएमएचओ का होता है लेकिन जिले में ठीक इसका उलट नजर आ रहा है। दरअसल सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध चाहते ही नहीं है कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो और मरीजों को चिकित्सकों का लाभ मिल सके। इसका ताजा उदाहरण शाहपुर में देखने को मिला है।
दरअसल यहां पर शासन द्वारा सीबीएमओ की पदस्थापना की है बावजूद इसके सीएमएचओ द्वारा मनोरोग चिकित्सक को उपकृत करने के लिए बीएमओ बनाकर रखा हुआ है जिससे जिले के मनोरोगियों को उनकी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में जिले के मनोरोगियों के परिजनों का कहना है कि वर्तमान में सिर्फ दो ही दिन मनोरोग चिकित्सक जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि इन्हें सप्ताह के सातों दिन यहीं पर अपनी सेवाएं देना चाहिए क्योंकि जिला अस्पताल में जिले भर के मरीज आते हैं।
इस मामले में परिजनों ने जिला कलेक्टर से मनोरोग चिकित्सक का शाहपुर से अटैचमेंट खत्म कराकर जिला अस्पताल में पदस्थाना करने की गुहार लगाई है।
जिले में एक मात्र है मनोरोग चिकित्सक | Betul News
जिले के मनोरोगियों को बेहतर इलाज मिल सके इसको लेकर स्वास्थ्य संचालनालय ने बैतूल जिला अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक डॉ. संजय खातरकर की पदस्थापना की थी। इनकी पदस्थापना के बाद सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने 25 जनवरी 2023 को प्रशासकीय एवं चिकित्सीय कार्य व्यवस्था की दृष्टि से डॉ. संजय खातरकर को खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का प्रभार आगामी आदेश तक दिया था।
इसके साथ ही मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवा देने के आदेश किए गए थे। जानकार बताते हैं कि नियम से मनोरोग चिकित्सक को जिला अस्पताल में ही अपनी पूरे समय सेवा देनी चाहिए। उनको जिला मुख्यालय से बाहर अटैच नहीं किया जा सकता है। उनको शाहपुर में अटैच करने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि उनके अटैचमेंट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी गुमराह किया गया है।
- Also Read –Knowledge Facts – क्या आप जानते हैं फोटो में दिख रही चीज के बारे में, सोशल मीडिया पर लगी होड़
सीबीएमओ को नहीं दे रहे चार्ज | Betul News
स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में चीफ ब्लाक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की हैं। जिसमें चिचोली में प्रमोशन के बाद डॉ. राजेश अतुलकर को सीबीएमओ बनाया गया है, वहीं शाहपुर में डॉ. शिव कुमार रघुवंशी को सीबीएमओ बनाया गया है। डॉ. रघुवंशी ने 13 फरवरी को शाहपुर में ज्वाइन भी कर लिया है लेकिन उन्हें खण्ड चिकित्सा अधिकारी का चार्ज आज तक नहीं दिया गया है।
डॉ. रघुवंशी का कहना है कि आदेश की कापी उन्हों को सीएमएचओ कार्यालय में भी जमा कर दी थी। अभी तक बीएमओ का कार्यभार नहीं दिया गया है। सीएमएचओ बैतूल को आदेश करना है फिलहाल डॉ. संजय खातरकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
सीबीएमओ अभी परफेक्ट नहीं है:बौद्ध
सीबीएमओ को चार्ज न मिलने को लेकर सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध का कहना है कि जिस डॉक्टर का अभी प्रमोशन हुआ है। वो एकदम काम करने में परफेक्ट नहीं है। हेल्थ इशू भी हैं। जरूरी नहीं है जिसका प्रमोशन हो गया तो वह 100 प्रतिशत काम के लिए परफेक्ट हो। अभी बाहर हूं आकर इस पर एनालेसिस करते हैं।
उसके बाद देखते हैं अभी वहां पर दो डॉक्टर हैं और तीसरे को अटैच किया गया है तब व्यवस्था बन पाई है। हाईवे होने के कारण एक्सीडेंटल और गंभीर मामले आने के कारण यहां पर व्यवस्थाएं बनानी पड़ती है। एक डॉक्टर और लाने की व्यवस्था की जा रही है।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/en-IN/register-person?ref=UM6SMJM3
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/en-IN/register?ref=UM6SMJM3
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!