Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – किशोरी ने हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

By
On:

वन स्टॉप सेंटर का सामने आया मामला, बाथरूम में ब्लेड से काटी नस

Betul Newsबैतूल एक किशोरी ने वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माँ से हुए विवाद होने पर उठाया कदम | Betul News

बताया जा रहा है की बालिका को काउंसलिंग के लिए मंगलवार बाल कल्याण समिति लाया गया था। बालिका और उसकी माता के बीच हुए विवाद के बाद परिजन उसे बाल कल्याण समिति लेकर पहुंचे थे। जहां चाइल्ड लाइन के काउंसलर से आज उसकी काउंसलिंग होनी थी।

इस बीच बाल कल्याण समिति की महिला सदस्यों ने बालिका से चर्चा कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जहां बालिका रात भर ठहरी भी। आज उसने सेंटर के बाथरूम में जाकर खुद को जख्मी कर लिया।

ब्लेड से काट ली हाथ की नस | Betul News

बताया जा रहा है की बालिका ने गले और हाथों की नस किसी धारदार औजार से काट लिए। जैसे ही सेंटर के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली उन्होंने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालिका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे भी बैतूल पहुंच गए हैं।

सीडब्ल्यूसी के परामर्शदाता सीमांत शुक्ला ने बताया की उन्हें बालिका को समिति में क्यों लाया गया था इसकी जानकारी नहीं है। समिति की महिला सदस्यो ने ही बालिका की काउंसलिंग की थी।

अस्पताल पहुंची सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष | Betul News

इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका अनामिका तिवारी को काल किया गया।लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। जबकि मौके पर जिला अस्पताल में मौजूद वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर मीरा सिंह ठाकुर ने भी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष कपिल वर्मा बालिका की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे।

For Feedback - feedback@example.com

7 thoughts on “Betul News – किशोरी ने हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News