Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया सन्देश, मॉर्निंग ग्रुप की पहल ला रही रंग   

By
On:

Betul Newsबैतूल पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर मार्निंग गु्रप ने पहल की थी कि गु्रप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। यह पहल अब रंग लाने लगी है। गु्रप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया जाता है।

गु्रप की इस पहल पर आज गु्रप के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विनय वर्मा के जन्मदिन के मौके पर इंडियन कॉफी हाऊस परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया।

पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी | Betul News

श्री वर्मा ने पौधरोपण के बाद अपील भी की कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। कोरोनाकाल में हमें आक्सीजन का महत्व पता चला है और पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है इसलिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें। हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें।

पौधरोपण और उन्हें संरक्षित करने का लिया संकल्प | Betul News

इस मौके पर मॉर्निंग गु्रप के सदस्यों ने पौधरोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया और श्री वर्मा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गु्रप के संस्थापक जितेंद्र बंटी पेशवानी, वरिष्ठ सदस्यगण राजू हिराणी, नरेंद्र जायसवाल, धर्मेश साहू, राधेश्याम सिन्हा, प्रवीण ठाकरे, भूषणचंदन बटवे, राजेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह सिकरवार, अविनेश तिवारी, श्याम हिराणी, प्रदीप मगरकर, अशोक चढ़ोकार, अखलेश वैद्य, पंकज सोनी, राजेश भाटिया, अकील अहमद, संजय शुक्ला, रजनीश गोयल, हिमांशु वंजारे, मनोज धोटे, कुलदीप भाटिया सहित अन्य मौजूद थे। 

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया सन्देश, मॉर्निंग ग्रुप की पहल ला रही रंग   ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News