Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News: अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम पहुंचे मंडी

By
On:

व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए निर्देश

Betul News: बैतूल। कल कृषि उपज मंडी का गेट बंद करने के कारण किसानों के माल वाहक वाहन बाहर खड़े हो जाने से बडोरा चौक पर जाम लग गया था। जिसको लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को किसानों ने फोन पर शिकायत की थी और मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने का आग्रह किया था। इसी को लेकर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल एसडीएम एवं मंडी प्रशासक राजीव कहार को मंडी प्रागंण की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।


आज मंडी प्रशासक एवं एसडीएम राजीव कहार राजस्व की टीम के साथ कृषि उपज मंडी बडोरा पहुंचे और उन्होंने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों और व्यापारियों से भी उन्होंने बात की। श्री कहार को मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल ही मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और उनकी बैठक ली। बैठक में मंडी परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामसिंह उइके, मंडी सचिव श्रीमती शीला खातरकर, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र पंवार, पटवारी राजिक खान, योगेश पारखे और मंडी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
श्री कहार ने सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा में बताया कि कल रविवार को मंडी प्रांगण में व्यापारियों के द्वारा खरीदा गया अनाज रखा था जिसे उठाने के लिए गेट बंद कर दिए गए थे। जिसके चलते किसानों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा और उनके माल वाहक वाहन मंडी परिसर के बाहर खड़े हो गए थे जिसके चलते जाम लग गया था। ऐसी स्थिति दोबारा निर्मित ना हो इसको लेकर मंडी सचिव और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि व्यापारियों का अनाज ट्रांसपोर्ट करने के लिए जो ट्रक आते हैं वो ज्यादा देर तक मंडी परिसर में ना रोके जाए और सिर्फ उन्हीं ट्रकों को अंदर आने दिया जाए जिनका अनाज तत्काल उठाना है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जो किसान अनाज बेचने के लिए मंडी आ रहे हैं उनको किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News