Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News: डीआरएम ने किया बैतूल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

By
On:

बोले-तीसरी लाईन का काम जल्द होगा पूरा

Betul News: बैतूल। मध्य रेलवे जोन नागपुर के डीआरएम मनीष अग्रवाल एवं सीनियम डीसीएम अमित मित्तल ने आज बैतूल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों और सुरक्षा को लेकर चर्चा की। श्री अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बैतूल रेलवे स्टेशन पर बैतूल सारी ट्रेनों के स्टापेज है। रेलवे के द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी यात्री लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज उन्होंने तीसरी लाईन के कार्य का निरीक्षण भी किया है। यह काम बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने अमृत भारत योजना को लेकर बताया कि बैतूल रेलवे स्टेशन इस योजना में शामिल किया गया है। चूंकि ड्राईंग डिजाईन लेट बनी है इसके कारण काम थोड़ा देरी से हो पाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News