Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News | रातों रात शिफ्ट हुए पोल, सडक़ निर्माण का कार्य शुरू

By
On:

खबरवाणी की खबर का असर

Betul Newsबैतूल सांध्य दैनिक खबरवाणी हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रूप से अभियान चलाता है और इसका असर भी होता है। ऐसे कई अधूरे कार्य खबरवाणी के अभियान के बाद पूरे हुए जिसको लेकर आमजनता भी प्रसन्न हो जाती है। मुल्ला पेट्रोल पंप से लल्ली चौक तक टू-लेन सडक़ निर्माण का कार्य बंद हो गया था। जिसको लेकर सोए अधिकारियों को खबरवाणी ने जगाते हुए दो दिन अभियान चलाया जिसका बड़ा असर हुआ है। सोमवार की रात मुल्ला पेट्रोल पंप से बस स्टैण्ड तक पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो गया है। वहीं सडक़ निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। जो पेड़ काटे गए थे उनके ठूंठ को जड़ से उखाड़ा जा रहा है।

खबरों पर आई प्रतिक्रिया | Betul News

विजय जसूजा

गणेश वार्ड के पार्षद विजय जसूजा ने सांध्य दैनिक खबरवाणी की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जो अभियान चलाया जा रहा है। वो बहुत शानदार है। उन्होंने यह भी लिखा कि नाली तोडऩे का कार्य हुआ है और पानी रोड पर बह रहा है। अगर बारिश के पहले नाली नहीं बनती तो इसका पानी सडक़ पर आएगा और जो सडक़ बनाई जाएगी वो खराब हो सकती है इसलिए सडक़ निर्माण के साथ-साथ नाली का कार्य भी पूर्ण होना चाहिए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News